Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों की हुई शिनाख्त

इनके पास से एक एके-47, दाे एसएलआर, एक 8 एमएम रायफल, एक 12 बोर रायफल सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

08 Jan 2025

अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों की हुई शिनाख्त

जगदलपु। अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। इनकी पहचान पीपीसीएम पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सदस्य देवसिंह, दिनेश, सुमती उर्फ कमला उर्फ कविता, सुकमती एवं गट्टाकाल मिलिशिया कमाण्डर महेश उर्फ लच्छू पुंगाटी के रूप में हुई है। मारे गये नक्सलियों पर कुल 21 लाख के इनाम थे। इनके पास से एक एके-47, दाे एसएलआर, एक 8 एमएम रायफल, एक 12 बोर रायफल सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने बुधवार काे बताया कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र जंगल पहाड़ी में प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (एम) के सदस्य, माड़ डिविजन कमेटी, पीएलजीए प्लाटून नम्बर 32 एवं इन्द्रावती एरिया कमेटी इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव की डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम अबूझमाड़ रवाना हुई थी। अभियान के दौरान 4 जनवरी को शाम लगभग साढ़े तीन बजे ग्राम गट्टाकाल के जंगल पहाड़ में मुठभेड़ शुरू हुई, जो देर रात तक लगातार चलती रही। फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर दाे महिला एवं तीन पुरुष सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों ऐ शव बरामद हुए।

बस्तर आईजी ने कहा कि नक्सली संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है इसलिए नक्सली संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहेंl

मुठभेड़ में मारे गयें नक्सलियों में देवसिंह, पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य, (05 लाख इनामी) निवासी बीजापुर, दिनेश, पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य (05 लाख इनामी) निवासी दक्षिण बस्तर, सुमती उर्फ कमला उर्फ कविता पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य(05 लाख इनामी) निवासी अहेरी जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र, सुकमती पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य (05 लाख इनामी) निवासी जिला बीजापुर, महेश उर्फ लच्छू पुंगाटी गट्टाकाल मिलिशिया कमाण्डर (एक लाख इनामी) निवासी मेटावाड़ा शामिल हैं। मारे गये नक्सलियाें से बरामद हथियार/सामाग्री में एके 47- एक नग एवं 20 नग राउण्ड और मैग्जीन 02 नग, एसएलआर - 2 नग एवं 35 नग राउण्ड और मैग्जीन 4 नग, 8 एम.एम रायफल - 1 नग एवं 7 नग राउण्ड और मैग्जीन 8 नग, 12 बोर रायफल 1 नग तथा बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों की हुई शिनाख्त
इनके पास से एक एके-47, दाे एसएलआर, एक 8 एमएम रायफल, एक 12 बोर रायफल सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News